

वर्तमान समय में गांधी और शास्त्री के विचार ही रास्ता दिखाएंगे
बीकानेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बीकानेर शहर और देहात सेवादल का पुष्पांजलि और स्मरण कार्यक्रम रानी बाजार स्थित सेवादल कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि महात्मा गांधी ने सेवादल को मजबूती दी और आज़ादी के समय सेवादल का दायित्व बापू ने निश्चित किया। कार्यक्रम में जिला संगठन महासचिव मनोज व्यास ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र खतरे में है और बापू के सीख खतरे में है, गांधी को न मानने वाले आज हावी है ऐसे में भारत जोड़ो जैसी यात्राएं और जय जगत जैसा विचार ही देश को सही रास्ता दिखा सकता है। कार्यक्रम में मोहम्मद असलम,बसंत व्यास, हुकमचंद जावा, कमल हर्ष, राजा काका, मनोहर चांवरिया,देवेश दुजारी,गौरव मूंधड़ा, हिमांशु व्यास सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
