Bikaner Bikaner District Rajasthan

19 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बाधित

19 सितंबर को कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर। जिले में गर्मी के मौसम में निर्बाध एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शोभासर प्लांट स्थित क्लियर वाटर पंपिंग स्टेशन तथा न्यू मास्टर हेडवर्क्स पर स्थापित हेडर लीकेज के मरम्मत का कार्य शुक्रवार को किया जाना प्रस्तावित है। इस तकनीकी कार्य के चलते 19 सितम्बर को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि नयाशहर जोन, नत्थूसर जोन, लक्ष्मीनाथजी जोन, मुक्ता प्रसाद जोन, एमपी कॉलोनी जोन और रामपुरा जोन उन्होंने नागरिकों से इस अवधि में आवश्यक जल संग्रहण पूर्व में सुनिश्चित कर करने एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग में सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि जनहित में यह कार्य शहरवासियों को बेहतर जल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *