Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व ओजोन संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

विश्व ओजोन संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। जिला पर्यावरण समिति द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर लवकुश वाटिका में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जेल वैल तथा प्रिंस ऐज्यूकेशन हब के विद्यार्थियो ने भाग लिया। वन विभाग एवं क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा विद्यार्थियो को ओजोन परत के क्षरण के कारणों तथा संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई। नेचर वाॅक तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेचर वाॅक में विद्यार्थियों को लवकुश वाटिका में पेड़-पौधो की विभिन्न प्रजातियों एवं वन्य जीवों के बारे में जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उप वन संरक्षक लखन सिंह, सहायक वन संरक्षक डाॅ. पूजा पंचारिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश जाखड़ व जीवराज तथा क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार मीणा, सहायक पर्यावरण अभियंता गिरीश व्यास एवं कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता राधेश्याम स्वामी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों को ओजोन परत का संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *