Bikaner Bikaner District Rajasthan

मोदी के जन्मदिन पर कढ़ाई दूध वितरण 

मोदी के जन्मदिन पर कढ़ाई दूध वितरण 
बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन सहित अनेक रूप में सेवा कार्यों के साथ जन्मदिन मनाया गया। सेवा के इसी क्रम में पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने सेवा का अनूठा कार्य कर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की है। सेवा पखवाड़ा के तहत सर्किट हाउस के पास कढ़ाई का केसर युक्त दूध कुल्लड़ में आमजन को पिलाया गया। कुल्लड़ दूध कार्यक्रम का आगाज केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा किया गया। भाजपा के प्रणव भोजक ने बताया कि कार्यक्रम में गणेश बोथरा, हनुमानमल रांका, युधिष्ठर सिंह भाटी, गुमानसिंह राजपुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, जसराज सींवर, डॉ. भगवानसिंह मेड़तिया, शंकर सिंह राजपुरोहित, रमेश सैनी, शंभु गहलोत, ओमप्रकाश नायक, ओम राजपुरोहित, पवन महनोत, पवन सुराना, शिवलाल तेजी, शक्तिसिंह शेरुणा, नवरत्न सिसोदिया, दाऊलाल छंगाणी, नरेन्द्र चंचल, आनन्द अग्रवाल, अंकित तंवर, भव्यदत्त भाटी, मधुरिमा सिंह एवं रमेश भाटी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *