Bikaner Bikaner District Rajasthan

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की विभागीय बैठक संपन्न

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की विभागीय बैठक संपन्न
बीकानेर। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की विभागीय बैठक खाजूवाला (बीकानेर ग्रामीण) में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। महानगर मीडिया प्रमुख धनराज मारू ने बताया कि बैठक के दौरान परमेश्वर जोशी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं मातृशक्ति के विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम समाज के सहयोग और सहभागिता से विधिवत आयोजित किए जाएंगे तथा कार्यकर्ताओं से समाज के बीच सक्रिय रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में विनोद सेन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कविता यादव, फूलदास स्वामी, विजय कोचर, अरविंद मीठा, राजेंद्र सोनी, आनंद गुप्ता, अशोक सेन, हरिकिशन व्यास, रमेश काजल, मंजू देवी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *