

‘100 आइकन्स ऑफ राजस्थान’ पहल के लिए आवेदन शुरू, 15 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
बीकानेर। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि राज्य के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान द्वारा ‘100 आइकन्स ऑफ राजस्थान’ पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 विशिष्ट व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। इनमें 55 वर्ष से कम आयु की 55 महिलाओं तथा 45 वर्ष से कम आयु के 45 पुरुषों को शामिल किया जाएगा। जिला उद्योग संघ के कार्यकारिणी सदस्य निर्मल पारख ने बताया कि योजना के लिए 10 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 तक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने योग्य एवं पात्र व्यक्तियों से इस पहल का लाभ उठाते हुए समय पर आवेदन करने की अपील की।
