Bikaner Bikaner District Rajasthan

व्यापार उद्योग मंडल ने शहर की सड़कों व यातायात व्यवस्था पर जताई चिंता

व्यापार उद्योग मंडल ने शहर की सड़कों व यातायात व्यवस्था पर जताई चिंता
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की बैठक मंडल कार्यालय में अध्यक्ष जुगल राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शहर के विकास, व्यापारिक हितों तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शहर की बदहाल एवं क्षतिग्रस्त सड़कों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों से शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य कराने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि खराब सड़कों के कारण आमजन और व्यापारियों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। मंडल ने जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस से प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन, अतिक्रमण नियंत्रण तथा सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिल सके। बैठक में संजय सांड, वेद प्रकाश अग्रवाल, कमल बोथरा, इमरान राठौड़, सुशील कुमार यादव, शांतिलाल कोचर, जनक हर्ष, बजरंगलाल सेवग, दामोदर माहेश्वरी, साजिद सुलेमानी सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *