

विप्र फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन द्वारा यूजीएस के संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अर्जुन राम मेघवाल जी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उक्त विनियम की प्रासंगिकता, सामाजिक प्रभाव तथा संभावित दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिताएं व्यक्त की गईं। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि यूजीसी का उद्देश्य भले ही उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर एवं भेदभाव-रहित वातावरण सुनिश्चित करना बताया गया हो, किंतु इसके कुछ प्रावधान व्यवहार में सामाजिक समरसता को प्रभावित कर सकते हैं। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, संगठन महामंत्री दीपक हर्ष, सचिव नारायण पारीक, पूर्व पार्षद सुशील व्यास, जिला अध्यक्ष किशन जोशी, संगठन महामंत्री अमित व्यास, युवा अध्यक्ष सुनील मिश्रा, जिला युवा अध्यक्ष पंकज पीपलवा, रामस्वरूप हर्ष, युवा राज व्यास, केशव सांखी, विशाल आचार्य, जितेंद्र बिस्सा, नारायण भदानी एवं रामरतन पुरोहित सहित विप्र फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
