

दवा वितरण में दियातरा चिकित्सालय जिले मेंं प्रथम
बीकानेर। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण योजना में बीकानेर जिले में कोलायत उपखंड की दियातरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अस्पताल के चिकित्सकों के सेवा कार्यों व रोगियों व उनके साथ आने वालों के साथ उत्तम व्यवहार की प्रशंसा की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पुखराज साध्र, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना के जिले के नोडल अधिकारी डॉ. नवल गुप्ता ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी एवं बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.मनीष पुष्करणा को प्रशस्ति पत्र व शिल्ड देकर सम्मानित किया। डॉ.साध व डॉ.गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशा व योजना के अनुसार आम लोगों को निःशुल्क चिकित्सा व दवा मिले इसके लिए चिकित्सकों के साथ नर्सिंग व अन्य स्टाफ संवेदनशीलता, शालीनता तथा कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें।
