Bikaner Bikaner District Rajasthan

कृषक कल्याण शुल्क से मिले निजात

कृषक कल्याण शुल्क से मिले निजात
बीकानेर। बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएशन अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष ने राजस्थान के कृषि आधारित उद्योगों को मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क से निजात दिलवाने के लिए राज्य सरकार से अनुशंसा करने हेतु केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य में कृषि आधारित औद्योगिक इकाइयों के राज्य के बाहर से आयातित कच्चे माल पर राजस्थान विधान मंडल अधिनियम की अधिसूचना ग्रुप 19 जुलाई 2024 के नोटिफिकेशन के तहत कृषि मंडी शुल्क 1.60 पैसा तथा कृषक कल्याण शुल्क 0.50 पैसा की देयता बन गई है जिसके कारण राज्य की सभी कृषि आधारित इकाइयों के संचालन में कठिनाई आ रही है। ज्ञापन देने वालों में अशोक धारणिया, राजकुमार पचीसिया, वीरेंद्र किराड़ू आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *