Bikaner Bikaner District Rajasthan

21 दिवसीय शीतकालीन प्रशिक्षण आरंभ

21 दिवसीय शीतकालीन प्रशिक्षण आरंभ
बीकानेर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित 21 दिवसीय शीतकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आईसीएआरदृकेंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. मांगीलाल जाट, सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक, आईसीएआर द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति डॉ. सुमंत व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. जगदीश राणे ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा संस्थान की गतिविधियों, शोध कार्यों एवं शुष्क बागवानी के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *