Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

स्वच्छता संवाद में ग्रामीणों को स्वच्छ आदतें अपनाने का दिया संदेश

स्वच्छता संवाद में ग्रामीणों को स्वच्छ आदतें अपनाने का दिया संदेश
बीकानेर। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन बेनीसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ना रहा। कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय एवं सामाजिक कार्यकर्ता रुखमा जाट ने ग्रामीणों और प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत बनाने के लिए प्रेरित किया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य ने स्वच्छता के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए दैनिक जीवन में स्वच्छता की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर संदर्भ व्यक्ति सीता प्रजापत तथा संस्थान के विष्णुदत्त मारू की भी सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *