

अवैध कब्ज़े और मांस की दुकानों के खिलाफ विहिप सख़्त, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नोखा। कर्मचारी कॉलोनी वार्ड नंबर 27 की समस्याओं को लेकर सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में वार्डवासी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी के पीछे की फ़ीट गली पर अवैध कब्ज़ा कर उसे कब्रिस्तान में मिलाया जा रहा है। इसके साथ ही तहसील रोड पर अवैध रूप से मांस की दुकानें और रेस्टोरेंट संचालित हो रहे हैं, जिससे धार्मिक भावनाएँ आहत हो रही हैं। वहीं, धार्मिक स्थल पर नए और तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए जाने से मोहल्लेवासी परेशान हैं। विहिप ने विधि सम्मत कार्यवाही कि मांग कि है वार्डवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो विहिप वार्डवासियों और हिन्दू समाज के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय करेगा। इस पर एसडीएम ने अधिकारी ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में विहिप के जिला मंत्री सतीश झंवर, रेवंतराम छिम्पा, जयकरण चारण, गजानंद उपाध्याय,श्रवण सिंह, भवानी सिंह, गजेन्द्र सिंह, रवि बंजारा, कैलाश बंजारा,आनंद बंजारा,अमरीश माली, बबलू बंजारा, श्याम सिकलीगर, भंवर बंजारा, सुखदेव पंचारिया, भियाराम, नरपत सिंह, शंकर सिंह, प्रताप सिंह, सुरवीर सिंह, छेलू सिंह सहित वार्डवासी मौजूद रहे।
