Bikaner Bikaner District Rajasthan

टूटी हुई सड़कों का नवीनीकरण करवाने की मांग को लेकर सीएम के नाम एसडीम को सौपा ज्ञापन

टूटी हुई सड़कों का नवीनीकरण करवाने की मांग को लेकर सीएम के नाम एसडीम को सौपा ज्ञापन
नोखा। कस्बे के शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों का नवीनीकरण करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी युवा नेता मंगनाराम केड़ली के नेतृत्व में ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में केड़ली ने बताया कि नोखा शहर में जल जीवन मिशन के तहत डाली गई पाईप लाईन के बाद सड़कों की स्थिति बेहद खराब है और जगह जगह खड्डे व गलियों में पाईप लाईन लगाने के बाद बारिश के पानी से कीचड़ फैल गया है जिससे आमजन के लिए आवागमन मुश्किल ही नहीं आत्मघाती साबित हो रहा है। शहर स्थित सड़कें पूर्णतः टूटी हुई है जिससे आने जाने वाले राहगीरों, दुपहिया वाहन, टेक्सी आदि का चलना दूभर हो गया है। शहर में आवागमन एक तरह से ठप सा हो गया है। मजबूरी में लोगों को रोजाना कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शहर को जोडने वाला एकमात्र अंडरब्रिज रोजाना बरसात से भर जाता है जिससे भी आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ओर कहा कि शहर की टूटी हुई सड़कें और सड़कों पर गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं और नगरपालिका प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है। नोखा शहर के विभिन्न मौहल्लों में बरसाती पानी बहुतायत में भर गया है। मोहनपूरा, जोरावरपूरा, कानपूरा बस्ती सहित निचली बस्तियों में पानी का भराव होने से आस-पास रहने वाले घरों के लोगों को आने जाने में भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खदानों के आसपास बने घरों पर भी संकट मंडराता जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट राजेश पंचारिया, एडवोकेट लेखराम चौहान, बजरंग जोशी, गणपत सोनी, बजरंग जाट,बीरबल शिला, अभिषेक पंडित, बागड़िया, जुगल राजस्थानी, मनोज वाल्मिकी, नरेंद्र गौड़, माही नायक, पवन देवड़ा, रविन्द्र गोदारा, मोहित पंचारिया, रवि पंचारिया, मालदेव नायक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *