Bikaner Bikaner District Rajasthan धर्म

करणी इंद्र बाईसा मंदिर में कन्या पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन

करणी इंद्र बाईसा मंदिर में कन्या पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन
बीकानेर। चौपड़ाबाड़ी स्थित करणी इंद्र बाईसा मंदिर में करणी माता सेवा एवं प्रबंधन समिति की ओर से कन्या पूजन एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुजारी अरविन्द सेवग ने मां करणीजी का शृंगार कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर मंदिर में विशेष सजावट की गई। साथ ही, प्रतिदिन शाम को आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट किए गए तथा भोजन करवाया गया। समिति उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद सारस्वत ने बताया कि भक्तों के सहयोग से मंदिर में महाप्रसादी का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम में राधेश्याम ओझा, अशोक छापरवाल, बजरंग कुम्हार, राजकुमार ओझा, अशोक साड़ीवाल, घनश्याम राजपुरोहित, हरिराम नाई, घनश्याम ओझा, सुखाराम खुड़िया, आशीष ओझा, पप्पू नाई, राधेश्याम सारस्वत, बबलू सोनी, मनीष ओझा, इंद्रचंद सोनी, भंवरलाल जस्सू, विष्णु सुथार, नवरत्न कुमावत सहित अनेक श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *