Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न मुकाबले आयोजित

जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न मुकाबले आयोजित
बीकानेर। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल मैदान और आईजीएनपी मैदान में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता क्रिकेट-19 वर्ष से कम आयु वर्ग के दूसरे दिन मंगलवार को 8 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने इसका अवलोकन किया तथा मैच पूर्व खिलाड़ियों से परिचय लिया। इस दौरान धूमल भाटी और मोहमद नईम साथ रहे। स्पोर्ट्स स्कूल मैदान में एन डी पनिया, आनंद रंगा, कार्तिक रंगा, गजेन्द्र आचार्य के साथ दिलीप सिंह भाटी के साथ अन्य शारीरिक शिक्षक टीम पारदर्शिता के साथ मैच करवा रही हे। दूसरी तरफ आईजीएनपी मैदान पर रोहित बिश्नोई, गोपाल गोदारा ने अम्पायरिंग कर सभी मैच करवाए। इस दौरान वरिष्ठ क्रिकेटर मनोज व्यास, मानवेंद्र राजपुरोहित और अब्दुल के साथ मदन कसवा मौजूद रहे। बोड़ा ने बताया कि बुधवार को सभी अंतिम आठ के मुकाबले पूरे होंगे तथा फाइनल मैच सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल मैदान पर होगा। पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन के बाद बीकानेर की स्कूली टीम का चयन होगा। इसका शिविर भी लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *