Bikaner Bikaner District Rajasthan

सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाकर की मुख्य स्मारकों की सफाई

सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाकर की मुख्य स्मारकों की सफाई
बीकानेर। सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के गंगा राजकीय संग्रहालय द्वारा मंगलवार को सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत संग्रहालय कार्मिकों ने पब्लिक पार्क के संरक्षित स्मारक कीर्ति स्तम्भ एवं वार मेमोरियल की साफ-सफाई की। इस अवसर पर संग्रहालय अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी शंकर दत्त हर्ष एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनोहर सिंह के सहित समस्त कार्मिकों ने कीर्ति स्तम्भ पर उगे हुए अवांच्छित झाड़-झंखाड़ को हटा कर सफाई की।
संग्रहालय अध्यक्ष ने नागरिकों को स्मारकों की सफाई एवं उनके संरक्षण के बारे में जागरूक किया। साथ ही आगामी दिवसों में संरक्षित स्मारक राव बीकाजी की टेकरी एवं अन्य संरक्षित स्मारकों की साफ-सफाई का अभियान 02 अक्टूबर तक जारी रखने के संबंध में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *