Bikaner Bikaner District Rajasthan

3 से 8 अक्टूबर तक दान उत्सव आयोजित

3 से 8 अक्टूबर तक दान उत्सव आयोजित
बीकानेर। संजीवनी द लाइफ बियोंड कैंसर की ओर से 3 से 8 अक्टुबर तक दान उत्सव मनाया जायेगा। जिसके पोस्टर का विमोचन केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता मोहन सुराणा ,बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, मुदित खजांची, मनीष सोनी भी मौजूद रहे। संस्थान के कार्डिनेटर अभिषेक जोशी ने बताया कि यह दान का सप्ताह कैंसर रोगियों के लिए खुशियाँ बाँटने के लिए मनाया जाता है। जिसमें बच्चों को गर्म कपड़े, स्टेशनरी, खिलौने, रंग भरने की किट और जलपान,उपहार जैसी जरूरी चीजें दी जाती हैं।साथ ही रोगियों को भी ड्रेसिंग किट,फल और राशन जैसी वस्तुए भी दी जाती हैं।जोशी ने बताया कि यह आयोजन दानदाताओं की मदद से संभव होता हैं और इसका उद्देश्य वंचित कैंसर रोगियों के जीवन में खुशी और उम्मीद लाना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *