

नमस्कार महामंत्र पोस्टर का लोकार्पण
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में 9 अप्रेल को विश्वभर में एक साथ नमस्कार महामंत्र का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन के पोस्टर का विमोचन मुनि अमृत कुमार के सान्निध्य में किया गया। मुनि अमृत कुमार ने कहा कि इस सामूहिक जाप की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापकता ही है। जिस समय बीकानेर में हजारों कंठ एक स्वर में महामंत्र का उच्चारण करेंगे, ठीक उसी समय दुनिया के 108 देशों में भी लाखों लोग इस आध्यात्मिक लहर का हिस्सा बनेंगे। जब लाखों लोग विश्व कल्याण के उद्देश्य के साथ नवकार महामंत्र का उच्चारण करेंगे तो वातावरण में निश्चित रूप से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पोस्टर विमोचन के दौरान जीतो बीकानेर चौप्टर के जयचंदलाल डागा, नारायण चौपड़ा, सचिव पुनेश मुसरफ एवं जीतो महिला विंग की चौयरपर्सन ममता रांका व सचिव रजनी नाहटा उपस्थित रहीं। चौयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि 9 अप्रेल, को नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा।
