Bikaner Bikaner District Rajasthan

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा : केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा: केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
बीकानेर। जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रविवार को उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के पहले दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने बीजेएस रामपुरिया जैन विधि महाविद्यालय, राजकीय डूंगर कॉलेज, सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग तथा राजकीय सार्दुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाए। उल्लेखनीय है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 5 और 6 अप्रैल को प्रतिदिन दो-दो पारियों में यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिले में इसके लिए कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें दोनों दिनों में 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सोमवार को भी परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहली पारी तथा दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक दूसरी पारी में आयोजित की जाएगी। प्रशासन द्वारा सभी केंद्रों पर सुचारू व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *