Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुकेश नाइट के पोस्टर का विमोचन

मुकेश नाइट के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। सूर्या कला केंद्र संस्था की ओर से गायक मुकेश की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘मुकेश नाइट’ संगीत कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन रवि माथुर ने किया। डॉ. सुरेन्द्र नाथ ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न कलाकार गायक मुकेश के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शिव ओम शुक्ला करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक ओझा तथा विशिष्ट अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा होंगे। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र नाथ, कैलाश खरखोदिया, राजेश पारीक, नरेश पोपली, संजय मोदी, पवन उम्मट एवं इयान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *