

राजपुरोहित के साहित्यिक योगदान पर संगोष्ठी आयोजित
बीकानेर। रोटरी क्लब परिसर में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) की ओर से साहित्यकार चैन सिंह राजपुरोहित के कथा-सृजन पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में शंकरसिंह राजपुरोहित ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस सेवा में रहते हुए भी चैनसिंह राजपुरोहित ने राजस्थानी और हिंदी साहित्य में निरंतर सृजन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा की विषम परिस्थितियों के बीच भी राजपुरोहित ने अपने लेखकीय चिंतन और संवेदनशीलता को निष्पक्ष बनाए रखा। संगोष्ठी में रवि पुरोहित, नंदलाल वर्मा, शरद केवलिया, पृथ्वीराज रतनू, डॉ. किशनलाल बिश्नोई, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. नमामीशंकर, अमरसिंह सांगरोत सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे। प्रवीण गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
