Bikaner Bikaner District Rajasthan

26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
बीकानेर। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भारतीय मुस्लिम शांति मिशन की ओर से 26 अगस्त को बीकानेर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर मिशन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से जुलूस की अनुमति देने के साथ आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। मिशन के अध्यक्ष मोहम्मद मेराज एवं हैदरी मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद सलीम रजवी ने बताया कि जुलूस बुधवार को मोहल्ला दमामियान, शीतला गेट से रवाना होगा। उन्होंने बताया कि जुलूस का उद्देश्य भाईचारे, शांति, सद्भाव एवं सामाजिक एकता का संदेश देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *