Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

‘ऑपरेशन सुरक्षा चक्र’ के तहत छात्राओं को मिलेगा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

21 अक्टूबर से सितंबर 2027 तक चलेगा प्रशिक्षण अभियान, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पोस्टर विमोचन
बीकानेर। बीकानेर जिला प्रशासन, जिला पुलिस विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में जिले की विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों की छात्राओं के लिए ‘ऑपरेशन सुरक्षा चक्र 2026-27’ के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 21 अक्टूबर से सितंबर 2027 तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सिखाकर उनमें आत्मविश्वास, साहस और सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। शिविर में कराटे, जूडो, किक बॉक्सिंग, मुई थाई, जिउ-जित्सु तथा कूडो जैसी विभिन्न मार्शल आर्ट विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कूडो जापानी मिक्स्ड स्पोर्ट्स कॉम्बैट मार्शल आर्ट की विधा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों और शारीरिक सुरक्षा से जुड़े कौशलों का अभ्यास करवाया जाएगा। ‘ऑपरेशन सुरक्षा चक्र 2026-27’ आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। इस अवसर पर रेन्शी प्रीतम सैन, सोनिका सैन एवं नदीम हुसैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *