

धूमावती माताओं को दी वित्तीय सहायता
बीकानेर। श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली धूमावती माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यह बात महापौर अनिल कल्ला ने धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में धूमावती माताओं के लिए आयोजित त्रैमासिक वित्तीय सेवा समारोह में कही। कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। वहीं, नवरंग लाल महावर ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना की। ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि पंडित घनश्याम आचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में 105 धूमावती माताओं को 1500-1500 रुपये की त्रैमासिक वित्तीय सहायता भेंट की गई। इस सहायता का उद्देश्य माताओं को अपने निजी खर्च स्वयं वहन करने के लिए आर्थिक संबल और आत्मविश्वास प्रदान करना है। समारोह में नरेश मित्तल, भंवरलाल चांडक, वीरेंद्र किराड़ू, कन्हैयालाल आचार्य, राधेश्याम पंचारिया, दाऊजी खुड़िया, सेवाराम सोनी, घोटुलाल, सुरेंद्र मारू सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
