

लम्बर रेडिकुलर सिंड्रोम पर किया शोध, कमर से पैर तक फैलने वाले नसों के दर्द पर केंद्रित रहा अध्ययन
बीकानेर। फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में बीकानेर के डॉ. अमित पुरोहित ने टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर से फिजियोथेरेपी विषय में पीएचडी पूर्ण की है। उनका शोध लम्बर रेडिकुलर सिंड्रोम पर केंद्रित रहा, जो कमर के निचले हिस्से से निकलने वाली नसों के प्रभावित होने से संबंधित समस्या है। इस स्थिति में व्यक्ति को कमर से लेकर पैर तक दर्द महसूस हो सकता है। इसके साथ झनझनाहट, सुन्नपन, मांसपेशियों में कमजोरी तथा चलने-फिरने और दैनिक कार्य करने में परेशानी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। डॉ. अमित पुरोहित का शोध कमर से पैर तक फैलने वाले नसों के दर्द से जुड़ी समस्या को बेहतर ढंग से समझने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
