

डॉ. करणीसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित, खिलाड़ियों का सम्मान
बीकानेर। विश्वविख्यात निशानेबाज, अर्जुन अवार्डी एवं पूर्व सांसद रहे डॉ. करणीसिंह की 102वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनकी पुत्री राज्यश्री कुमारी की ओर से डॉ. करणीसिंह स्टेडियम तथा महारानी स्कूल के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के तहत एकलव्य फाउंडेशन द्वारा प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। समारोह में फाउंडेशन के अध्यक्ष दानवीरसिंह ने प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी को स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. करणीसिंह के खेल एवं सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
