Bikaner Bikaner District Rajasthan

24 अप्रैल से 1 मई तक श्रीमद् भागवत कथा, कलश यात्रा और रासलीला का आयोजन

24 अप्रैल से 1 मई तक श्रीमद् भागवत कथा, कलश यात्रा और रासलीला का आयोजन
बीकानेर। श्रीमद भागवत कथा समिति के तत्वावधान में मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित वृंदावन विहार में 24 अप्रैल से 1 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन से जुड़े राहुल जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा के शुभारंभ पर पुण्यानंद गिरी महाराज आश्रम से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात कथा वाचन का क्रम प्रारंभ होगा, जिसमें महाराज धरानंद महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन दो पारियों में श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा के दौरान संगीतमय प्रसंगों को सचेतन झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ-साथ सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। वहीं रात्रि में विशेष रूप से रासलीला का आयोजन होगा, जिसमें वृंदावन से आए कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन करेंगे। कथा के अंतिम दिन राजेंद्र प्रसाद जोशी सपत्नीक मुख्य यजमान के रूप में यज्ञ में आहुति देंगे। इस अवसर पर कथा के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र जोशी, राहुल जोशी, गोपाल जोशी, श्याम व्यास, विजय शंकर ओझा, विनायक व्यास, मनोज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, ऋषभ जोशी, रोहित गहलोत, नितिन चूरा एवं रमाशंकर कल्ला सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन धार्मिक आस्था, संस्कृति और भक्ति का संगम होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *