Bikaner Bikaner District Rajasthan

10 पुरोधाओं को मिला परशुवंश रत्न सम्मान

10 पुरोधाओं को मिला परशुवंश रत्न सम्मान
बीकानेर। अखिल राजस्थान परशुवंशीय आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा, पुष्कर द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन एवं परशुराम जयंती समारोह के दौरान बीकानेर के गिरिराज खैरीवाल सहित कूुल 10 पुरोधाओं को ‘परशुवंश गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया। समारोह में महासभा के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मिश्र, सचिव राज नारायण तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने खैरीवाल का साफा पहनाकर, माला, प्रशस्ति पत्र, सम्मान प्रतीक एवं परशुराम पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुरोधाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों की उपस्थिति रही तथा परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *