

गोपाल शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट, करमचंदाणी को जनसंपर्क रत्न तथा सामरिया को अर्पित किया जाएगा युवा जनसंपर्क कर्मी सम्मान
बीकानेर। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन (प्रसार) की ओर से इस वर्ष का घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक गोपाल शर्मा तथा किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड, विभाग की पूर्व सहायक निदेशक श्रीमती वीना करमचंदाणी को अर्पित किया जाएगा। इसी प्रकार दिनेश चंद सक्सेना स्मृति युवा जनसंपर्क कर्मी सम्मान युवा जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र सामरिया (बगवाड़ा) को दिया जाएगा। प्रसार अध्यक्ष डॉ. हरिशंकर आचार्य ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर प्रसार कार्यकारिणी द्वारा सम्मान की सूची को अंतिम रूप दिया गया। सम्मान समारोह अगले महीने आयोजित किया जाएगा।
