

टॉपर तान्या सावनसुखा को ‘राइजिंग स्टार ऑफ बीकानेर’ अवॉर्ड
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से सीबीएसई 12वीं परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर बनकर बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली छात्रा तान्या सावनसुखा को ‘राइजिंग स्टार ऑफ बीकानेर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने जुगल राठी के नेतृत्व में तान्या के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र भेंट किया। इस अवसर पर तान्या ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास को देते हुए कहा कि उनका पूरा ध्यान प्रारम्भ से ही पढ़ाई पर केंद्रित रहा। संजय सांड ने तान्या की उपलब्धि को न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बीकानेर, राजस्थान एवं समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया। इस दौरान प्रेम जोशी, इमरान राठौड़, जनक हर्ष, साजिद सुलेमानी, सत्यनारायण सिंगोदिया एवं भंवर सिंह राजपुरोहित सहित अन्य लोगों ने तान्या को शुभकामनाएं दीं।
