


बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास एवं विस्तार को लेकर जयपुर में रीको लिमिटेड के अध्यक्ष शिखर अग्रवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में संघ के सचिव वीरेंद्र किराडू एवं संयोजक राजीव शर्मा शामिल रहे। उन्होंने बताया कि तिलम संघ की वर्षों से खाली पड़ी भूमि पर लगभग 75 से 90 लघु उद्योग इकाइयां आसानी से स्थापित की जा सकती हैं, जिससे बीकानेर में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस पर रीको अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने क्षेत्रीय प्रबंधक रीको बीकानेर को संबंधित रिक्त भूखंड का पूर्ण विवरण एवं मौका रिपोर्ट शीघ्र मुख्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में रीको के प्रबंध निदेशक को भी औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत करवाया। साथ ही रीको अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को बीकानेर जिला उद्योग संघ में उद्यमियों एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ चर्चा हेतु आमंत्रित किया गया।
