

अंक ज्योतिष पर आधारित राशिफल (16 से 31 मई)
अंक ज्योतिष ऊर्जा और संभावनाओं के संकेत देते हैं। 16 से 31 मई के बीच का यह समय कई राशियों के लिए नए अवसर, आत्मचिंतन और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस अवधि में ग्रहों और परिस्थितियों की ऊर्जा आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन देने का काम करेगी। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार यह समय आपके जीवन के विभिन्न पहलुओंकृकरियर, धन, रिश्ते और स्वास्थ्य के लिए क्या संकेत देता है।
🔹 मूलांक 1
(1, 10, 19, 28 जन्मतिथि वाले)
मई महीने में अधिक सोच-विचार और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। किसी भी बहस या विवाद से बचें और धैर्य के साथ निर्णय लें।
✨ शुभ सलाह: शांत रहकर परिस्थितियों को संभालें।
🔹 मूलांक 2
(2, 11, 20, 29 जन्मतिथि वाले)
मई का महीना आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं और कई कार्य आपके पक्ष में जाते दिखाई देंगे।
✨ शुभ सलाह: किसी भी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें।
🔹 मूलांक 3
(3, 12, 21, 30 जन्मतिथि वाले)
मई महीने में आपका आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ता हुआ दिखाई देगा। लोग आपकी बातों को महत्व देंगे और कई कार्य आपके अनुसार पूरे हो सकते हैं।
✨ शुभ सलाह: अपनी क्षमता पर भरोसा रखें।
🔹 मूलांक 4
(4, 13, 22, 31 जन्मतिथि वाले)
मई महीने में जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
✨ शुभ सलाह: धैर्य और समझदारी बनाए रखें।
🔹 मूलांक 5
(5, 14, 23 जन्मतिथि वाले)
मई महीने में नई शुरुआत और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। कामों में clarity रहेगी और कोई नया बदलाव खुशी दे सकता है।
✨ शुभ सलाह: सकारात्मक सोच बनाए रखें।
🔹 मूलांक 6
(6, 15, 24 जन्मतिथि वाले)
मई महीने में प्रेम और रिश्तों के मामले में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शादी, सगाई या कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं।
✨ शुभ सलाह: पैसों की savings और planning पर ध्यान दें।
🔹 मूलांक 7
(7, 16, 25 जन्मतिथि वाले)
मई महीने में परिवार, पुराने मित्रों या रिश्तों से जुड़ी खुशियाँ मिल सकती हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात या कोई उपहार मिलने के संकेत हैं।
✨ शुभ सलाह: सकारात्मक सोच और विश्वास बनाए रखें।
🔹 मूलांक 8
(8, 17, 26 जन्मतिथि वाले)
मई महीने में लोगों की बातों से अधिक प्रभावित होने से बचें। अपनी सोच और निर्णय पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी रहेगा।
✨ शुभ सलाह: सकारात्मक सोच और संतुलन बनाए रखें।
🔹 मूलांक 9
(9, 18, 27 जन्मतिथि वाले)
मई महीने में आपके कई रुके हुए कार्य पूरे होते दिखाई दे सकते हैं। किसी कानूनी या महत्वपूर्ण मामले में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।
✨ शुभ सलाह: जल्दबाज़ी से बचें और सोच-समझकर कदम उठाएँ।
– राखी व्यास, टैरो कार्ड रीडर एवं रैकी हीलर
विरगो बी विग 407 लोअर खरोडी मालवाणी,
1 नम्बर फायर ब्रिगेड मलाड वेस्ट मुंबई 400095, https://www.youtube.com/@DivineRakhi03, Rakhi03httpshttps, 9702366302, 7715076926
