

तीन दिवसीय गौरव गाथा सम्मान समारोह 12 सितम्बर से
बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा तीन दिवसीय ’गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, से 14 सितम्बर को होने जा रहा है। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि समाज सेवा रत्न, प्रतिभा रत्न व प्रेरणा रत्न श्रेणियों में सम्मान किया जाएगा। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में होने वाले इस वृहद स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदेशभर से माली-सैनी समाज के लगभग 60 दिग्गज शख्सियतों का आतिथ्य रहेगा। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि बीकानेर जिले के दो हजार से अधिक लोगों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह का उद्देश्य यही है कि प्रेरक व्यक्तित्व का समाज सम्मान करे और समाज के अन्य बंधुओं को भी प्रेरणा मिले। समारोह हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है तथा चयन समिति द्वारा सम्मानित सदस्यों का चयन भी कर लिया गया है। इस संबंध में आवेदन की अंतिम दिनांक 7 सितम्बर 2025 रहेगी।
