Bikaner Bikaner District Rajasthan

गैर निष्पादित खातों के लिए एक मुश्त निपटारा योजना शुरू

image description

गैर निष्पादित खातों के लिए एक मुश्त निपटारा योजना शुरू
बीकानेर। राजस्थान वित्त निगम प्रशासन द्वारा गैर निष्पादित खातों के लिए एक मुश्त निपटारा योजना 2025-26 शुरू की गई है।
राजस्थान वित्त निगम के शाखा प्रबंधक रवि कुमार मिढ्ढा ने बताया कि इस योजनान्तर्गत 31 मार्च 2025 को डेफिसिट, डिक्रीटल, अपलिखित व गैर निष्पादित श्रेणी में वर्गीकृत खाते जिनमें किसी भी प्रकार की कोई सम्पति नहीं है, उनको ब्याज में शत-प्रतिशत छूट के साथ मूलधन राशि में भी 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक छूट प्रदान करते हुए खातों का निपटारा किया जाएगा‌‌। ऐसे खाते जिनमें सम्पति है, उनको समस्त बकाया राशि में 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक छूट प्रदान करते हुए खातों का निपटारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *