Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवग एवं भाटी एसआई से सीआई पद पर पदोन्नत

सेवग एवं भाटी एसआई से सीआई पद पर पदोन्नत हुए
बीकानेर। सीआईडी इंटेलीजेंस ब्रांच के नारायणशंकर सेवग एवं शैलेन्द्र सिंह भाटी को एसआई से सीआई प्रमोशन भर्ती में पदोन्नति मिली है। वर्ष 2022-23 के रिक्त पदों पर आयोजित परीक्षा परिणाम के तहत बीकानेर जोन में नारायण शंकर सेवग एवं शैलेन्द्र सिंह भाटी को पदोन्नति प्रदान की गई है। गौरतलब है कि हाल ही में सेवग व भाटी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं अति उत्तम सेवा चिह्न से भी जयपुर में सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *