

मनमौजी किशोर कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। अच्छा तो हम चलते हैं, नीले-नीले अम्बर पर, चन्दा की किरणों से लिपटी हवाएं, मेरे दिल में आज क्या है तू कहे तो मैं बता दूं, तुम आ गए हो-नूर आ गया है, ये दुनिया वाले पूछेंगे, जीवन से भरी तेरी आँखें, तेरे चेहरे में वो जादू है, मै आया हूँ लेकर साज जैसे गानों को अपनी सुमधुर आवाज में गाकर भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के प्रति कलाकारों ने कृतज्ञता प्रकट की। अप्रतिम क्लब, बीकानेर द्वारा आयोजित फ़िल्मी गानों पर आधारित गीतों का कार्यक्रम मनमौजी किशोर कार्यक्रम में अध्यक्ष संस्कृतिकर्मी एन.डी.रंगा ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें देश की अस्मिता को बचाए रखना है क्योंकि गुलामी के बाद लाखों कुर्बानियां देने पर हमें आजादी मिली है. रंगा ने गीत- मेरा रंग दे बसन्ती चोला गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि हमारे वीर शहीदों ने इस देश की आजादी हेतु अपणा सर्वस्व कुर्बान कर दिया, हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उन्हें याद करें व उनके बताए हुए सही रास्ते पर चलें। विशिष्ट अतिथि – राजेंद्र जोशी, राजाराम स्वर्णकार, डॉ अजय जोशी, डॉ कृष्णा आचार्य, डॉ ओ.पी.सुथार एवं संगीत प्रेमी भारतप्रकाश श्रीमाली ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
अप्रतिम क्लब के अध्यक्ष मुनीन्द्रप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि अप्रतिम क्लब का उद्देश्य संगीत प्रेमियों व संगीत के क्षेत्र में उभरती हुई नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा है।
