

20 सूत्री मांगों के समाधान के लिए मीणा को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। शिक्षक संघ एलिमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) राजस्थान की ओर से प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद के नेतृत्व में बीकानेर आगमन पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का दुपट्टा, माला व साफा पहनाकर बहुमान किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों की डॉ.मीणा से वार्ता हुई जिसमें राज्य भर के शिक्षको की 20 सूत्री मांगों के समाधान के लिए चर्चा हुआ व ज्ञापन सौंपा गया। संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी ने बताया कि ज्ञापन में राज्य समान परीक्षा में प्रति छात्र 20 रुपए से 30 रुपए कर दिए गए हैं, साथ ही 10 रुपए प्रति विद्यार्थी कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों की राशि को पंजीयन विभाग बीकानेर के खाते में जमा करवाने के आदेश जारी किए गए है इसलिए पूर्व की भांति जिला समान परीक्षा व्यवस्था को बहाल किया जाएं और वर्तमान में 10 रूपए अतिरिक्त शुल्क के उक्त आदेश वापस लिया जाये। वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर बिश्नोई, प्रदेश विधि सहलाकार हनुमान शर्मा,जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी,जिला महामंत्री पवन शर्मा,जिला संरक्षक एसएस शर्मा,जिला प्रतिनिधि पवन कुमार,कर्मचारी नेता सत्यवीर जैन,जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला प्रवक्ता अविनाश आशिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव,जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहें।
