

शहर और देहात से हजारों कार्यकर्ता किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में बीकानेर संभाग कार्यालय में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन से पूर्व तैयारी बैठक रखी गई। जिसमें भाजपा प्रदेश मंत्री वासु चावला मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। बुधवार को किसान सम्मेलन को किस तरह सफल बनाया जाए इसको लेकर जिला पदाधिकारियों, मंडल, मोर्चा अध्यक्षों से चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री वासु चावला ने इस किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बीकानेर शहर और देहात से हजारों कार्यकर्ता इस किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। पहली बार राजस्थान दिवस को संभाग स्तर पर पूरे सप्ताह मनाया जा रहा है और कल बीकानेर संभाग में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चावला ने बताया कल सुबह 10ः30 बजे मुख्यमंत्री केशवानंद विश्वविद्यालय पहुंचेंगे वहां किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर , खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सुमित गोदारा भी उपस्थित रहेंगे।
