Bikaner Bikaner District Rajasthan

मिथ्यात्व जीव और सम्यक्त्वी जीव की करणी में बड़ा अंतर

मिथ्यात्व जीव और सम्यक्त्वी जीव की करणी में बड़ा अंतर
बीकानेर। आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री जिनबालाजी के सान्निध्य में भीनासर तेरापंथ सभा भवन में आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में मिथ्यात्व की करणी एक विश्लेषण विषय पर विशेष प्रवचन हुआ। साध्वी श्री जिनबालाजी ने कहा कि मिथ्यात्व जीव की करणी और सम्यक्त्वी जीव की करणी में बहुत बड़ा अंतर है। सक्यक्त्वी जीव विशेष रूप से अध्यात्म साधना द्वारा अपने कर्मों की निर्जरा कर सकता है। एक मिथ्यात्वी जीव अनेक प्रकार की सत्क्रियाएं कर सकता है। प्रवचन के बाद साध्वीवृंद ने सामूहिक रूप से गीतिका का संगान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *