Bikaner Bikaner District Rajasthan

कॉस्टेबल भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता/शारीरिक मापतौल परीक्षा 8 दिसंबर को

image description

कॉस्टेबल भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता/शारीरिक मापतौल परीक्षा 8 दिसंबर को
बीकानेर। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) के निर्देशानुसार कांस्टेबल भर्ती-2025 में बीकानेर जिले में कांस्टेबल सामान्य एवं कांस्टेबल चालक के पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता/शारीरिक मापतौल परीक्षा स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्टेडियम में 8 दिसंबर को प्रातः 6 बजे से आयोजित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र, लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, भर्ती हेतु किए गए आवेदन पत्र की प्रति एवं कॉस्टेबल भर्ती-2025 की विज्ञप्ति के बिन्दू संख्या-16 में अंकित समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं 1 जनवरी 2026 से एक वर्ष पूर्व का बना हुआ स्थाई वैध लाइसेंस व उनकी स्वप्रमाणित फोटो प्रत्तियां तथा राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्र सहित प्रवेश पत्र में दिए गए समस्त निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए 8 दिसंबर को प्रातः 5 बजे निर्धारित परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों की पालना करनी होगी। उन्होंने बताया कि ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र आवेदन करने की दिनांक से पूर्व के वित्तीय वर्ष (अर्थात 2024-25) की आय के आधार पर ऑनलाईन जारी आर्थिक पिछड़ा वर्ग का प्रस्तुत करना अनिवार्य है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 6 मई 2022 के परिपत्र द्वारा निर्धारित शपथ पत्र, अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत करने के आधार पर पूर्व में जारी इनकम एंड एसेट सर्टिफिकेट को अधिकतम 3 वर्ष के लिए वैध माना जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दिशा-निर्देश 9 सितंबर 2015 के बिन्दू संख्या-4 में वर्णितानुसार एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए जारी जाति प्रमाण पत्र जीवन पर्यन्त होगा, जबकि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र क्रीमीलेयर में नही होने संबंधी तथ्य तीन वर्ष के विधि सम्मत शपथ पत्र के आधार पर मान्यता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *