Bikaner Bikaner District Rajasthan

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : राईका और गुलगुलिया को दिया जिला स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार

राज्य स्तर पर सम्मानित हुए अल्ताफ अहमद, बिश्नोई, येशु और विद्यावती
बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का जिला स्तरीय समारोह बुधवार को जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नागणेची रोड पर स्थित बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह सेवा आश्रम-2 में आयोजित किया गया। इस दौरान पूनम चंद राईका को सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन तथा मंजू गुलगुलिया को विशेष योग्यजनों के क्षेत्र में कार्य करने के फलस्वरूप जिला स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उद्योगपति श्याम सुंदर सोनी, विश्वास सुराणा, भाग्यश्री सुराणा, श्रीमती संतोष जैन, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एड. जुगल किशोर व्यास, सदस्य जन्मेजय व्यास, किशोर न्याय बोर्ड के अरविंद सिंह सै।गर, नारी निकेतन अधीक्षक शारदा चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. अनुराधा पारीक, विशेष शिक्षिका भावना गौड़, लक्ष्मी रावत, गुंजन, मनोज कुमार, सुंदर लाल, जाकिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार थे। उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में जिले से चार जनों को सम्मानित किया गया। इनमें राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उ.मा.वि के प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद खान, ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान के अध्यक्ष रामेश्वर बिश्नोई के अलावा येशु स्वामी एवं विद्यावती सम्मिलित हैं। कार्यक्रम में बौद्धिक दिव्यांग, बधिर दिव्यांग एवं दृष्टि बाधित छात्र-छात्राओं द्वारा वन्दे मातरम राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुकेश भाटी, मोहम्मद इस्माईल, पैरा स्पोर्टस के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दुर्गा गहलोत एवं राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी शोभा पंचारिया भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *