Bikaner Bikaner District Rajasthan

विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम
बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगल के निर्देशन में संपूर्ण राजस्थान में श्ईट राइट इंडियाश् अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में पौष्टिक भोजन एवं मोटे अनाज का महत्त्व बताया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध की अगुवाई में ईट राइट इंडिया अभियान के तहत जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा बुधवार को मुक्ता प्रसाद कॉलोनी स्थित टाइनी आयलैंड स्कूल, बाल आदिशा एकेडमी तथा बाल गोविंद पब्लिक स्कूल के बच्चों को मोटे अनाज (श्रीअन्न) के फायदे एवं जंक फूड के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। डॉ. साध ने बताया कि अभियान में संबंधित विद्यालयों के लगभग 1 हजार 360 बच्चों को सही भोजन सुरक्षित जीवन, गुड फ़ूड-बेड फ़ूड का अंतर, जंक फ़ूड के शरीर पर दुष्प्रभाव, स्वस्थ भोजन की आदतों से जोड़ना और उनके दैनिक आहार में पोषक तत्वों का शरीर के लिए महत्व आदि के बारे में बताया गया। विद्यालयों के स्टाफ सदस्यों द्वारा सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई । बच्चों को समझाया कि पैकेज्ड खाद्य पदार्थ खरीदते समय फूड लेबल, एक्सपायरी डेट, एफएसएसएआई मार्क अवश्य देखें। घर में बना ताजा भोजन, हरी सब्जियां, फल एवं मिलेट्स पर आधारित व्यंजन का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार गोदारा, श्रवण कुमार वर्मा तथा भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *