

17 से 20 अक्टूबर तक होगा वेद प्रचार एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह
बीकानेर। महर्षि दयानन्द मार्ग स्थित आर्य समाज भवन में 17 से 20 अक्टूबर तक चार दिवसीय वेद प्रचार एवं स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी समारोह आयोजित किया जाएगा। आर्य समाज के प्रधान महेश आर्य ने बताया कि समारोह में वैदिक गवेषक नरेश, आचार्या डॉ. निष्ठा वेदालंकार एवं दिनेश पथिक शामिल होंगे। आर्य समाज के मंत्री भगवती प्रसाद ने बताया कि समारोह के दौरान प्रतिदिन वैदिक प्रवचन एवं भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही यज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें चारों वेदों के मंत्रों के साथ आहुतियां दी जाएंगी।
