

निःशुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर, 192 छात्राओं की हुई जांच
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल की ओर से राजकीय बांठिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीनासर में निःशुल्क दंत एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर के सुमतीलाल बांठिया थे। डॉ. हितेश डागा के सहयोग से आयोजित शिविर में दंत चिकित्सकों ने 80 छात्राओं के दांतों की जांच की। साथ ही छात्राओं को दांतों को स्वस्थ एवं मजबूत रखने, नियमित सफाई करने तथा मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं, कपिल ने अपनी टीम के साथ 112 छात्राओं की नेत्र जांच की। जांच के दौरान छात्राओं को आंखों की देखभाल और दृष्टि संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के माध्यम से कुल 192 छात्राओं ने दंत एवं नेत्र जांच का लाभ उठाया। इस अवसर पर त्रिलोक चंद बाफना, चंद्र कुमार राखेचा, टोडर मल चोपड़ा, जिनेंद्र कोचर, कल्याणचंद चोपड़ा, कन्हैयालाल बोथरा एवं जेठमल नाहटा सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना इंदिरा उपस्थित रहीं।
