Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से स्वस्थ भविष्य का निर्माण संभव

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से स्वस्थ भविष्य का निर्माण संभव
बीकानेर। घुमंतू जाति उत्थान न्यास, बीकानेर महानगर द्वारा गाड़िया लोहार प्रताप बस्ती में संचालित बाल संस्कार केंद्र में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषयक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य संरक्षण एवं बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य और स्वच्छता हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ शरीर और स्वच्छ वातावरण से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित हाथ धोने, संतुलित आहार लेने तथा आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर स्नेहा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार एवं स्वच्छता की आदतों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक नागरिक ही समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी, किताबें, चार्ट एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री उपहार स्वरूप वितरित की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *