Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत शुरू हुआ सुरभि यज्ञ

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत शुरू हुआ सुरभि यज्ञ
बीकानेर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत केसरदेसर जाटान गांव स्थित गौशाला परिसर में आयोजित श्री गौ नंदी कृपा कथा के दौरान गौ माता की रक्षा, संवर्धन एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ सुरभि यज्ञ का शुभारंभ हुआ। धार्मिक वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित कीं। यज्ञ में मणका देवी, गोपी किशन चांडक, जुगल-मधु चांडक, सुनील-संतोष चांडक, प्रयाग चंद चांडक सहित माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधियों एवं आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यजुर्वेद के मंत्रों के साथ यज्ञ में सहभागिता निभाई। पंडित अजय शर्मा के नेतृत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों ने विधि-विधानपूर्वक मंडप पूजन एवं अग्नि प्रज्ज्वलन कराया। इसके पश्चात सुरभि यज्ञ में श्रद्धालुओं से आहुतियां दिलवाकर गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याण का संदेश दिया गया। शाम को आयोजित होने वाली भजन संध्या में संत ऋषि संत प्रकाश दास जी महाराज अपने भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *