Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंग के साथ श्रीराम कथा का हुआ समापन

श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंग के साथ श्रीराम कथा का हुआ समापन
बीकानेर। ऊपनी गांव स्थित वासुदेव गौशाला समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा का समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक प्रसंग के भावपूर्ण वर्णन के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में रामकथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा वाचक पंडित राकेश भाई पारीक ने भजनों एवं गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस के माध्यम से भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक तथा आदर्श रामराज्य के प्रेरक प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रामराज्य न्याय, सेवा, सदाचार और जनकल्याण का प्रतीक है, जिसके आदर्श आज भी समाज को दिशा प्रदान करते हैं। कथा समापन अवसर पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं देवीलाल, धन्नाराम, अखाराम तथा पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक पंडित राकेश भाई पारीक का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। आयोजन समिति के अनुसार गुरुवार प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके साथ धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन होगा। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *