Bikaner Bikaner District Rajasthan

बच्चों की अनूठी पहल: गुल्लक के पैसों से पक्षियों के लिए भेंट की पानी की टंकियां

बच्चों की अनूठी पहल: गुल्लक के पैसों से पक्षियों के लिए भेंट की पानी की टंकियां
बीकानेर। भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बच्चों ने संवेदनशीलता और जीवदया का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। बच्चों ने अपनी गुल्लकों में जमा किए गए पैसों से सीमेंट की पांच पानी की टंकियां खरीदकर रेस्क्यू सेंटर को भेंट कीं, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को ठंडा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जा सके। रेस्क्यू सेंटर द्वारा इन टंकियों को विभिन्न पेड़ों के नीचे तथा पक्षियों के आवागमन वाले स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। टंकियों में नियमित रूप से पानी भरने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे पक्षियों को राहत मिल सके और वे भीषण गर्मी से बच सकें। इस प्रेरणादायक पहल में दिविम, विवान, यति, कविश और प्रंकित सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। बच्चों की इस संवेदनशील सोच और जीव-जंतुओं के प्रति करुणा की भावना की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि बच्चे इस प्रकार प्रकृति और जीवों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करें तो समाज में सेवा, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण की भावना और अधिक मजबूत होगी। बच्चों की यह पहल दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *