Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

22 मई को होगा प्रज्ञा सम्मान समारोह

22 मई को होगा प्रज्ञा सम्मान समारोह
बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान एवं कमला देवी-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 22 मई को नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में तीसरा राज्य स्तरीय लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के संयोजक कमल रंगा ने बताया कि कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा की पावन स्मृति में आयोजित “सृजन सौरम-हमारे बाऊजी” आयोजन श्रृंखला के अंतर्गत होने वाले इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सुमंत व्यास होंगे। राजेश रंगा ने जानकारी देते हुए बताया कि साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सत्यनारायण सोनी परलीका को सम्मानित किया जाएगा। वहीं शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. विमला डुकवाल को प्रज्ञा सम्मान अर्पित किया जाएगा। इसके अलावा रंगकर्म एवं अभिनय के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता विजय सिंह राठौड़ को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *